*तेरईफाटक ललितपुर, 16 अक्टूबर 2026*

मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण के अंतर्गत वीणा वादिनी बालिका इण्टर कॉलेज, तेरई फाटक, ललितपुर में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 की मेधावी छात्रा *कु. दिव्या यादव* को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या बनाया गया।
एक दिन की प्रधानाचार्या के रूप में दिव्या यादव ने प्रातःकालीन वंदना सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने नारी शिक्षा, आत्मरक्षा और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बेटियाँ अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य *श्री मनोज कुमार तिवारी* ने कहा कि मिशन शक्ति सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्या श्रीमती रमा तिवारी, महेन्द्र सिंह परिहार, सृष्टि तिवारी, सुभद्रा परिहार, अक्षिता राजा, आकांक्षा यादव, रामजीवन विश्वकर्मा, ऋषभ कौशिक, शिवप्रताप सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में एक दिन की प्रधानाचार्या दिव्या यादव को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया








