हडको में श्री गणधर वलय महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ

आचार्य श्री सुयशगुप्तजी गुरुदेव के मंगल सान्निध्य में 20 अक्टूबर तक चलेगा धार्मिक महोत्सव

 

छत्रपति संभाजीनगर। हडको स्थित श्री शांतिनाथ अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित श्री गणधर वलय महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर को मुख्य ध्वजारोहण के साथ भक्तिमय वातावरण में हुआ। यह धार्मिक महोत्सव 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

 

इस धार्मिक अनुष्ठान को परम पूज्य प्रज्ञाश्रमण आचार्य श्री 108 सुयशगुप्तजी गुरुदेव का मंगल सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। श्री गणधर वलय महामंडल विधान के माध्यम से धार्मिक आराधना, पूजन एवं विश्वशांति की मंगल भावना व्यक्त की जा रही है।

 

विभिन्न धार्मिक कार्यों के लिए मिला सम्मान

 

महोत्सव के अंतर्गत मुख्य ध्वजारोहण का सौभाग्य अमोल प्रेमराज साहूजी एवं निखिलेश प्रदीप साहूजी को प्राप्त हुआ। मंडप उद्घाटन का सौभाग्य कैलाश बालशेट्टे को, मूर्ति विराजमान करने का सौभाग्य प्रवीण पुरंदरसा साहूजी को तथा देवी प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य सौ. सरोज सुरेश साहूजी को प्राप्त हुआ।

 

अखंड दीप प्रज्वलन का सौभाग्य नित्यम प्रशांत साहूजी को, मुख्य कलश स्थापना का सौभाग्य ईश्वरचंद जयकुमार गिरनिवाले को तथा गणधर यंत्र स्थापना का सौभाग्य दिलीप बाबूसा साहूजी को प्राप्त हुआ।

 

इस धार्मिक महोत्सव में सौधर्म इंद्र बनने का सम्मान अजय रमेशचंद साहूजी, ईशान्य इंद्र बनने का सम्मान अजीत अनिल साहूजी तथा यज्ञनायक इंद्र बनने का सम्मान दिलीपजी काला को प्राप्त हुआ।

 

विश्वशांति एवं जनकल्याण की मंगल भावना

 

श्री गणधर वलय महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के माध्यम से जैन धर्म के आध्यात्मिक मूल्यों का प्रसार, धार्मिक संस्कारों का संरक्षण तथा समस्त विश्व के कल्याण एवं शांति के लिए मंगल कामना की जा रही है। इस धार्मिक महोत्सव के आयोजन से हडको क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ है।

 

20 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन एवं आराधनाएं आयोजित की जाएंगी।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष रमनलाल साहूजी ने समस्त समाजबंधुओं से धार्मिक महोत्सव में सहभागी होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।

 

यह जानकारी प्रचार-प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा एवं पीयूष कासलीवाल ने दी।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य