मकतब के बच्चों ने किया कुरआन पाक मुकम्मल,15 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

मडावरा।कस्बा मड़ावरा स्थित जामा मस्जिद मकतब में दीनी तालीम ले रहे 15 बच्चों द्वारा नाज़रा-ए-कुरआन पूरा करने पर उनकी दस्तारबंदी की गई।

 

मस्जिद के इमाम अताउत समद साहब द्वारा 15 बच्चों का कुरआन मुकम्मल कराया गया।

 

कुरआन-ए-पाक का पाठ पूरा होने पर समाज द्वारा एक विशेष भव्य जलसा-ए-गौसुलवरा का आयोजन किया गया। जिसमें कुरआन मुकम्मल करने वाले बच्चों को पगड़ी (दस्तार) और फूलों की माला पहनाकर एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इस दौरान उपस्थित उलेमाओं ने बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ कुरआन के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

 

बॉक्स..

कुरआन पाक मुकम्मल करने वाले बच्चों में जारा निजामी,अलीशा,अल्फिया,अलसिफा, नबीरा,गौसिया,फ़िरदौस,मु0 हुजेल मंसूरी(चिश्ती),आदिल,अजिम,जियाद, हासिम, असद,नामे अली एबं हैदर अली शामिल है।

 

जलसे की सरपरस्ती जामा मस्जिद के इमाम अताउत समद साहब ने की एवं संचालन सुन्नी मुनब्बरी मस्जिद के इमाम आसिफ रजा साहब ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य