ललितपुर मेडीकल कॉलेज का इमरजेंसी वार्ड बना रिफर सेन्टर :- बु. वि. सेना

ललितपुर । आज बु.वि. सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कंपनी बाग में बु. वि सेना के जिला कमांडेंट सुधेश नायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मेडीकल कॉलेज के विवादास्पद डीन की लचर कार्यप्रणाली के चलते ध्वस्त होती स्वास्थ्य सेवाओं तथा राजकीय मेडीकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ के अपने दायित्वों का उचित प्रकार से निर्वहन न करने पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए बु. वि. सेना के जिला कमांडेंट सुधेश नायक ने कहा कि ललितपुर मेडीकल कॉलेज में तैनात डीन अपनी अनियमिताओं के चलते मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर से पहले से बर्खास्त चल रहे हैं और इन्होंने बाद में अपनी नियुक्ति ललितपुर मेडीकल कॉलेज के डीन के पद करा ली है। उक्त डीन जो पहले से विवादास्पद हैं तथा अयोग्य हैं तो वो भला ललितपुर के मेडीकल कॉलेज को कैसे संभाल पायेंगे, ये जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि ललितपुर का राजकीय मेडीकल कॉलेज घोर अव्यवस्था का केन्द्र बन चुका है। यहां पर उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से तमाम चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ नदारद रहकर अपना पूरा वेतन प्राप्त कर रहा है।
बु. वि.सेना जिला कमांडेंट ने कहा मेडीकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में घोर अव्यवस्था का आलम है । यहां पर चिकित्सकों और स्टॉफ की मानवीय संवेदनाएं मर चुकी हैं । इलाज करने से पहले मरीजों से दुर्व्यवहार किया जाता है तथा जांच के नाम पर टालामटोली की जाती है ।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि ललितपुर मेडीकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पिछले दिनों मरीजों की जांच करके यह पता लगाया जाये कि जिन मरीजों को पिछले दिनों रिफर किया गया है क्या वो वास्तव में रिफर योग्य थे कि नहीं।
उन्होंने कहा कि ललितपुर मेडीकल कॉलेज में बहुत से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। पिछले दिनों पकड़े गए फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट के बाद की दिनों से कोई हृदयरोग विशेषज्ञ नहीं है। उन्होंने कहा कि कैसी विडम्बना है कि एक फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट कई महिनों से मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा था और उसकी नियुक्ति के लिए जिम्मेदार एक भी उच्च अधिकारी पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन से मांग की कि मेडीकल कॉलेज में तैनात विवादास्पद डीन को हटाना तथा वहां पर व्याप्त घोर अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाकर मात्र रिफर सेन्टर बनने से रोका जाये अन्यथा बु. वि. सेना उग्र आन्दोलन छेड़ने को बाध्य हो जायेगी।
बैठक में बु.वि. सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा , फूलचंद रजक , कदीर खान, पहाड़ सिंह, गफूर पेंटर, संजू राजा, आशीष चौहान, संजय चौहान,सुरेश झा, रामसहाय राठौर, लालचंद, फूलचंद,, भईयन कुशवाहा, प्रमोद धानुक, प्रदीप साहू, अखिलेश राजपूत, विनोद साहू प्रदीप साहू जगदीश रोहित कुमार मिलन चौहान उपस्थित रहे।
जय जय बुन्देलखणड
हरीश कपूर टीटू
प्रमुख
बु. वि. सेना ललितपुर









