जिला प्रशासन की पहल से झांसी की समस्त ग्राम पंचायतों में बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने की मुहिम को मिलेगी गति, 2 अक्टूबर की ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित कराने का सर्कुलर जारी

* बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में जिला प्रशासन का सराहनीय कदम, बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान ने गांधी जयंती पर महिला लीडरों के साथ चलाया जागरूकता अभियान

 

ललितपुर।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान द्वारा जनपद झांसी के बबीना ब्लॉक के ग्राम बलौरा सहित बड़ागांव ब्लॉक के विभिन्न गांवों में बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में समुदाय की महिला लीडरों, बाल संरक्षण समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूक करते हुए अपने गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

 

बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान के जिला समन्वयक अमरदीप वमोनिया ने बताया कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम और झांसी जिले की सभी 496 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी, झांसी द्वारा समस्त सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने का प्रस्ताव पारित कराया जाए तथा उपस्थित ग्रामीणों एवं मतदाताओं को बाल विवाह न करने और इसे रोकने की शपथ दिलाई जाए। यह पहल बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

कार्यक्रम में सपोर्ट पर्सन हेमंत सिंह ने ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि कम उम्र में विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास को प्रभावित करता है। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम के लिए समुदाय, परिवारों एवं स्थानीय संस्थाओं की जिम्मेदारी पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही गांवों में गठित बाल संरक्षण समितियों के सदस्यों से नियमित बैठकें आयोजित करने, बाल विवाह की संभावित घटनाओं पर सतर्कता रखने तथा रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

 

कार्यक्रम में महिला लीडरों ने बाल विवाह मुक्त गांव बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने और समुदाय के बीच जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

इस अवसर पर सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पवन गौतम, कुलदीप गौतम, समानता फेलो वैष्णवी यादव, वॉलंटियर मुस्कान पाल सहित समुदाय की महिला लीडर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य