स्थानांतरण पर पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई प्रभारी निरीक्षक ने सेवाओं की सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

महरौनी, ललितपुर।

पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार के निर्देशन में जनपद में चल रहे स्थानांतरण के क्रम में थाना महरौनी से स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसआई अनित कुमार, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र राजावत, कांस्टेबल दयानंद, सचिन सैलानी, मोहित कुमार, संदीप कुमार, महिला कांस्टेबल अखिलेश एवं महिला कांस्टेबल पूनम को भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह में प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के कार्य एवं सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में स्थानांतरण विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा है, जहां प्रत्येक कर्मी को नई जिम्मेदारियों के साथ कार्य करने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक निर्भय चंद्र, कस्बा प्रभारी रामकृपाल सिंह, एसआई अरविंद्र सिंह, कांस्टेबल सतीश मिश्रा सहित कोतवाली का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

समारोह में पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरित साथियों को शुभकामनाएं देते हुए आत्मीयता के साथ विदाई दी।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य