अखिल भारतीय महिला परिषद ने मनाया क्षमावाणी पर्व

महरौनी, ललितपुर।

श्री बड़ा मंदिर जी महरौनी में अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा क्षमावाणी पर्व श्रद्धा एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मलैया मुख्य अतिथि रहीं।

महिला परिषद की सदस्यों ने वर्षभर में हुई जाने-अनजाने की भूलों के लिए एक-दूसरे से ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ कहते हुए क्षमायाचना की। वक्ताओं ने कहा कि क्षमावाणी पर्व आत्मशुद्धि के साथ अहंकार व द्वेष त्यागकर आपसी प्रेम, मैत्री और सद्भाव बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर महिलाओं ने क्षमा को जीवन में आत्मसात करने तथा परस्पर सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में एक-दूसरे को क्षमावाणी पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य