बड़ागांव : नगर परिषद बड़ागांव धसान में कार्यरत बाबूलाल रैकवार 30 सितम्बर 2026 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हुए| इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पदम कुमार जैन की उपस्थिति में नगर परिषद कार्यालय में भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल श्रीफल एवं श्री गणेश जी का छाया चित्र और श्री कृष्ण जी का छाया चित्र से सम्मानित किया इस दौरान वक्ताओं ने उनके लंबे सेवाकाल को नगर परिषद के लिए अतुल्य बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कर्मनिष्ट, ईमानदारी और सौम्य स्वभाव से संस्था की गरिमा को बढ़ाया । कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हए कहा कि श्री रैकवार सदैव मार्गदर्शन और सरल स्वभाव के लिए सभी के बीच प्रिय रहे हैं इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि रामलाल प्रजापति,मंडलअध्यक्ष सुनील रैकवार पार्षद अजीज खान, पार्षद जितेंद्र सिंघई, लक्ष्मण चौरयाल, ब्रजेंद्र राजा, प्रमोद जैन अंकित जैन अशोक शुक्ला स्वदेश तोमर पप्पू कुशवाह एवं समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजन संपन्न हुआ।










