एसपी का बड़ा एक्शन SHO सहित सात अन्य पुलिसकर्मी निलंबित एसपी डॉ०ख्याति गर्ग

लखीमपुर– जनपद खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र मे दोमुंहे ,सांप की तस्करी के मामले मे पुलिसकर्मियों पर बडा़ एक्शन हुआ। थाना प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मचारियों को भी निलंबित किया गया है।साथ ही सभी पर मुकदमा भी दर्ज है इन सभी पर लाखों रुपये की वसूली करने का भी आरोप लगा है। बताते चले कि पूरा मामला मैगलगंज थाना क्षेत्र का है दोमुंहे सांप की तस्करी से जुडे मामले मे पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पायी गई जांच के दौरान पुलिस पर लाखो रूपये वासूली का भी आरोप है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए खीरी एसपी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना मैगलगंज SHO सहित आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया साथ ही सभी आरोपियों पर मुकदमा भी दर्द कराया गया है। पुलिस विभाग की इस कार्यवाही से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया ।मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। अब जांच में यह स्पष्ट होना है कि दोमुंहे सांप की तस्करी मामले मे पुलिस कर्मियों की भूमिका क्या थी और कथित वासूली किस स्तर पर हुई। फिलहाल SHO सहित आठ पुलिसकर्मियों के निलंबन और मुकदमा दर्ज का मामला जिले मे चर्चा का विषय बना हुआ है।








