● उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों के हित में उठाई मांग –

(ललितपुर) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद ललितपुर(सम्बंद्ध – अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली ) के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने बताया कि 69000 शिक्षक भर्ती के शिक्षक,शिक्षिकाओं को छह माह के ब्रिज कोर्स में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड रहा है।शिक्षक ,शिक्षिकाओं को नियुक्ति के पश्चात उन्हें छह माह के ब्रिज कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है।इस प्रशिक्षण में शिक्षक-शिक्षिकाओं को अध्ययन के दौरान विभिन्न समस्याएँ एवं विसंगतियाँ आ रही हैं। शिक्षक विद्यालयीय एवं विभागीय दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ निर्धारित ब्रिज कोर्स की पढ़ाई भी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन कक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए शिक्षकों को आवश्यक समय एवं सुविधा उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, ताकि वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई कर सकें।संगठन के माध्यम उन्होंने शासन स्तर पर मांग करते हुए बीएसए से मांग की कि ऑनलाइन क्लास के निर्धारित दिनों में शिक्षकों को आवश्यकतानुसार अवकाश एवं शैक्षणिक सुविधा प्रदान की जाए, जिससे शिक्षक बिना किसी विभागीय दबाव के ऑनलाइन कक्षाओं में प्रतिभाग कर सकें। साथ ही ब्रिज कोर्स की परीक्षा,उपस्थिति एवं उत्तीर्णता से संबंधित नियमों में आने वाली विसंगतियों को दूर करते हुए शिक्षकों को आवश्यक राहत प्रदान करने की मांग की है।बताते चलें ब्रिज कोर्स कर रहे शिक्षकों की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे विद्यालयीय कार्य एवं ब्रिज कोर्स की पढ़ाई के बीच उचित सामंजस्य स्थापित हो सके और शिक्षकों को पढ़ाई पूरी करने में किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े।इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि शिक्षकों की समस्याओं एवं मांगों के संबंध में शासन को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश मांगे जाएंगे। शासन स्तर से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुरूप संगठन को अवगत कराया जायेगा। शासन के निर्देशानुसार जो भी संभव राहत होगी, वह प्रदान की जाएगी।जिलाकोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ हमेशा
शिक्षकों की समस्याओं को उचित एवं लोकतांत्रिक माध्यम से विभागीय अधिकारियों एवं शासन के समक्ष लगातार शिक्षक हित में मांग करता है। ब्रिज कोर्स कर रहे शिक्षकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक एवं व्यावहारिक दिशा-निर्देश होगें।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन,जिला कोषाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी,ब्लॉक अध्यक्ष जखौरा सतेंद्र जैन,अंकित निरंजन, रजनीश निरंजन,अनिरुद्ध पटेल,हिमांशु पटेल,योगेश स्वर्णकार,दिग्विजय सिंह ,विवेक वर्मा,विजय सिंह,रविंद्र गौतम,अभिषेक आनंद, हरेंद्र गौतम, राजीव कुमार,दिनेश कुमार विश्वकर्मा,कल्याण सिंह,डालचंद ,धीरेन्द्र यादव,पैज सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,दिनेश कुमार विश्वकर्मा,डालचंद, पुष्पेंद्र सिंह दोहरे,विक्रम सिंह,चंद्रभूषण,शलिल कुमार , शिवम गुप्ता,दिनेश वर्मा ,डोली बंसल,मो० एजाज खान,अखिलेश कुशवाहा,किशोर सिंह , रेनू राठौर,शैलजा यादव,अंजू दुबे,सृष्टि वर्मा,
रोशनी जैन,गरिमा कुशवाहा,चंचल जैन,सपना शर्मा,उपनीत,नेहा सोनी,मानसी चौरसिया, गायत्री राजपूत,नीरज पटेल मौजूद रहे।









