छत्रपति संभाजीनगर। हाडको स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से चंद्रप्रभु ट्रस्ट मंडल एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया। समाजबंधुओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन से मंदिर के धार्मिक आयोजनों, सामाजिक उपक्रमों एवं समाजहित के कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई।

श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर हाडको के विश्वस्त मंडल के अध्यक्ष पद पर कैलास कासलीवाल, सचिव पद पर सूरजमल छाबड़ा, उपाध्यक्ष पद पर अशोक तिलोकचंद अजमेरा तथा कोषाध्यक्ष पद पर मनोज दगड़ा का चयन किया गया। विश्वस्त मंडल के सदस्य के रूप में प्रकाश ठोळे, निलेश काला एवं मुकेश दीपचंद पाटणी का चयन किया गया।
इसके साथ ही मंदिर की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर संजय पाटणी खंडाळ्यावाले, महामंत्री पद पर संजीव लव्हाडे, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शैलेश चांदिवाल एवं राहुल कासलीवाल का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रितेश झाझरी, महेंद्र अजमेरा, संतोष पाटणी, अशोक पहाड़े, राजकुमार बडजाते एवं विवेक पहाड़े का चयन किया गया।
धार्मिक उपक्रमों को मिलेगा विस्तार
नई टीम के गठन के बाद मंदिर में नियमित धार्मिक कार्यक्रम, अभिषेक, पूजन-विधान, सामूहिक आराधना, प्रवचन सहित अन्य धार्मिक आयोजन अधिक सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया जाएगा। मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट रखने तथा नई पीढ़ी को धार्मिक संस्कारों से जोड़ने का माध्यम भी है। समाजबंधुओं के सहयोग से मंदिर के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक उपक्रमों का विस्तार किया जाएगा।
प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों पर रहेगा जोर
मंदिर में प्रतिदिन सुबह भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा, पूजन-विधान, सामूहिक आराधना तथा स्वाध्याय आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष पर्व एवं धार्मिक अवसरों पर सामूहिक पूजन, प्रवचन, भजन संध्या, पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
नई कार्यकारिणी के माध्यम से समाज के परिवारों, युवाओं एवं बच्चों को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इसके साथ ही मंदिर परिसर की स्वच्छता, धार्मिक अनुशासन तथा सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नवनियुक्त पदाधिकारी
विश्वस्त मंडल :
अध्यक्ष – कैलास कासलीवाल
उपाध्यक्ष – अशोक तिलोकचंद अजमेरा
सचिव – सूरजमल छाबड़ा
कोषाध्यक्ष – मनोज दगड़ा
सदस्य – प्रकाश ठोळे, निलेश काला, मुकेश दीपचंद पाटणी
कार्यकारिणी :
अध्यक्ष – संजय पाटणी खंडाळ्यावाले
महामंत्री – संजीव लव्हाडे
उपाध्यक्ष – डॉ. शैलेश चांदिवाल, राहुल कासलीवाल
कार्यकारिणी सदस्य – प्रितेश झाझरी, महेंद्र अजमेरा, संतोष पाटणी, अशोक पहाड़े, राजकुमार बडजाते, विवेक पहाड़े।
यह जानकारी प्रचार-प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा एवं पीयूष कासलीवाल ने दी।









