मिस्टर एंड मिस ललितपुर में महरौनी के आयुष रिछारिया ने लहराया परचम

गोल्डन क्राउन इंडिया के तत्वावधान में भव्य आयोजन, आयुष बने मिस्टर ललितपुर

 

महरौनी, ललितपुर।

महरौनी की प्रतिभाओं ने एक बार फिर जिले में अपनी पहचान बनाई है। रविवार को ललितपुर के अमर पैलेस में गोल्डन क्राउन इंडिया के तत्वावधान में आयोजित मिस्टर एंड मिस ललितपुर प्रतियोगिता में महरौनी निवासी पं. आयुष रिछारिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस्टर ललितपुर का खिताब अपने नाम किया। आयुष प्रतिष्ठित व्यवसायी, रिछारिया बस ऑपरेटर एवं ब्राह्मण महामंडल के कोषाध्यक्ष पं. ब्रजेश रिछारिया के चिरंजीव हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष निखिल तिवारी, पूर्व मिस्टर एमपी एवं मिस एशिया टैलेंट ख्याति पालीवाल, मोनिका यागिक एवं अभिषेक नामदेव सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

आयोजन से पूर्व ललितपुर, महरौनी, तालबेहट, पाली एवं मड़ावरा तहसीलों में ऑडिशन आयोजित किए गए थे। चयनित प्रतिभागियों ने 27 सितंबर को अमर पैलेस में आयोजित मुख्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें ललितपुर जिले के अलावा गुना, विदिशा एवं बबीना के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में मिस्टर ललितपुर का खिताब पं. आयुष रिछारिया ने जीता। शौर्य सिंह बुंदेला सेकेंड रनरअप और कृश यादव (तालबेहट) थर्ड रनरअप रहे। वहीं मिस ललितपुर का खिताब अंशिका पटेल ने जीता, जबकि अंशिका गुप्ता सेकेंड रनरअप और रक्षा गोयल थर्ड रनरअप रहीं।

कार्यक्रम का आयोजन गोल्डन क्राउन इंडिया के आयोजक चंद्रभान एवं अंकित साहू के नेतृत्व में हुआ। आयोजन में ग्रूमर सेजल, आरजे दर्पण, सोहम तिवारी, हर्ष साहू एवं सुखदेव चंदेल सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

मिस्टर ललितपुर का खिताब प्राप्त करने के बाद आगामी दिनों में मिस्टर यूपी के लिए लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम प्रतिभाग करेंगे, खिताब जीतकर महरौनी लौटे पं. आयुष रिछारिया का नगरवासियों ने जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य