सिद्धांत चक्रवर्ती आचार्य श्री हेमसागरजी महाराज के 69वें अवतरण दिवस पर विविध धार्मिक कार्यक्रम

छत्रपती संभाजीनगर। धर्म, अध्यात्म एवं आत्मकल्याण का मार्ग समाज को दिखाने वाले सिद्धांत चक्रवर्ती परम पूज्य आचार्य श्री 108 हेमसागरजी महाराज के 69वें अवतरण दिवस के अवसर पर छत्रपती संभाजीनगर के आर्यनंदी कॉलोनी, वेदांत नगर स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

आचार्य श्री हेमसागरजी महाराज जैन समाज में अध्यात्म, संयम, तपश्चर्या एवं अहिंसा के प्रेरणास्रोत के रूप में श्रद्धालुओं के बीच आदर का स्थान रखते हैं। उनके मंगल सान्निध्य में श्रद्धालुओं को धर्ममार्ग की प्रेरणा, जिनवाणी का चिंतन एवं आत्मकल्याण का संदेश प्राप्त हो रहा है। साधना, स्वाध्याय, त्याग एवं तपश्चर्या के माध्यम से उन्होंने समाज को धार्मिक संस्कारों की दिशा प्रदान की है। उनके प्रवचनों के माध्यम से भगवान महावीर के अहिंसा, अनेकांत एवं अपरिग्रह के सिद्धांतों का प्रसार हो रहा है।

सोमवार, 28 सितंबर 2026 को आचार्य श्री हेमसागरजी महाराज का 69वां अवतरण दिवस भक्तिमय वातावरण में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे अभिषेक एवं पूजन से होगी। इसके पश्चात सुबह 8 बजे 64 ऋद्धि विधान पूजन आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे आचार्यश्री की आहारचर्या होगी।

दोपहर 12 बजे विभिन्न धार्मिक विषयों पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर ‘आचार्यश्री हेमसागरजी महाराज तप से ज्योति’ नामक भावपूर्ण उपक्रम के माध्यम से आचार्यश्री के तप, त्याग एवं साधना का स्मरण किया जाएगा। इसके साथ ही आचार्यश्री का अवतरण एवं पूजन, श्रद्धालुओं की भावांजलि तथा आचार्यश्री का मंगल प्रवचन भी आयोजित होगा।

इस धार्मिक समारोह में मुख्य सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य श्री प्रशांत शांतिलालजी साहुजी परिवार को प्राप्त हुआ है।

सायंकाल 5 बजे महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। वहीं शाम 7 बजे आरती, भक्ति एवं भजन संध्या का आयोजन होगा।

आचार्य श्री हेमसागरजी महाराज के 69वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक समारोह से मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहेगा। श्री 1008 चंद्रप्रभु खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर, आर्यनंदी कॉलोनी, वेदांत नगर की ओर से सकल दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आवाहन किया गया है।

यह जानकारी प्रचार-प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा एवं पियुष कासलीवाल, औरंगाबाद ने दी।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य