सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

महरौनी,ललितपुर।

शासन की मंशा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, ललितपुर के निर्देशानुसार श्रीमती शीतल बड़ोनिया बालिका इंटर कॉलेज, किसरदा में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सह-संयोजिका एवं नगर पंचायत महरौनी की अध्यक्ष श्रीमती नीलम दुष्यंत बड़ोनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम दुष्यंत बड़ोनिया ने मां वीणावादिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सामान्य ज्ञान एवं क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। साथ ही भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय शुक्ला ने किया।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य