जीवन में मन की पवित्रता कल्याणकारी – मुनि विशद सागर पर्युषण पर प्रतियोगिताओं में दिखा रहे बच्चे अपनी प्रतिभा

ललितपुर। दिगम्बर जैन अटा मंदिर में पर्यूषण पर्व पर धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि विशद सागर महाराज ने कहा लोभ कषाय के अभाव में प्रकट होने वाली जीवन की पवित्रता शुचिता है। यह पवित्रता संतोष धारण करने पर आती है व्यक्ति को जैसे जैसे लाभ होता है वैसे वैसे लोभ बढता जाता है और यही लोभ इच्छा और इच्छा से तृष्णा में बदल जाता है जिसकी पूर्ति हो पाना संभव नहीं होता। मुनि श्री ने कहा हमें मन की शुद्धि पर ध्यान देना है क्योकि तन की पवित्रता तो वाहर की पवित्रता रहती है सच्ची पवित्रता तो मन की होती है जो कल्याणकारी रहती है।

 

धर्म सभा के प्रारम्भ में मंगलाचरण कविता जैन गौना द्वारा किया गया जवकि तत्वार्थसूत्र का वाचन मुनिसंघ के सानिध्य में गीतांशी जैन, पार्थवी जैन,सौम्या जैन द्वारा किया गया जिसमें अर्घ समर्पण का पुर्ष्याजन कपूरचंद सचिन जैन लागौन पूर्व प्रबंधक ने किया। धर्मसभा का संचालन मंदिर प्रबंधक मनोज जैन बबीना द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, आकाश जैन, अनिल जैन अंचल, शीलचंद अनौरा, सतीश नजा, अनीता मोदी आदि मौजूद रहे। मध्यान्ह में तत्वार्थ सूत्र को मुनि श्री ने आवकों को अपने चिन्तन द्वारा समझाया।

 

नगर के जैन अतिशय क्षेत्र अभिनंदनौदय तीर्थ, आदिनाथ जैन बडा मंदिर,नया मन्दिर, बाहुवलि नगर, जैन मंदिरनईवस्ती, आदिनाथ मंदिर चन्द्रप्रभु मंदिर डोढाघाट, शान्तिनगर नगर, पार्श्वनाथ समोवश्रण मंदिर, पार्श्वनाथ कालौनी, ज्ञानोदय तीर्थ, एम्बोशिया जैन मंदिर में प्रातःकाल पहुंचकर पूजन अभिषेक शान्तिधारा में सम्मलित होकर पुर्याजन कर रहे हैं। पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर में मुनि श्री शिवसागर महाराज के मुखारविन्द से शान्तिधारा हुई इस दौरान उन्होने कहा संतोष रूपी जल से अपनी आत्मा को पवित्र कर पावन करने में ही सच्चा सुख है यह शुचिता का पावन पर्व जीवन में आत्मिक शान्ति का बोध कराता है। सायकाल आरती के उपरान्त शास्त्रसभा में विद्वानों द्वारा पर्यूषण पर्व की महत्ता और शौच धर्म को विस्तार से समझाया। नगर के अभिनंदनोदय तीर्थ में वीरांगना अब्बक्का ग्रुप द्वारा आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित मूकमाटी नाटिका का मंचन किया गया जिसकी प्रस्तुति को उपस्थित जनसमुदाय देखकर वाह-वाह कर उठा जिसकी संयोजना दीप्ति जैन, नेहा, सुरभि दीपाली, आरती, कीर्ति, सुजाता जैन द्वारा किया। इसके अतिरिक्त नगर के पार्श्वनाथ जैन नया मंदिर एम्ब्रोशिया कालौनी, पार्श्वनाथ कालौनी में धामिक प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में बच्चे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य