महरौनी (ललितपुर)।

ग्राम कुम्हैढ़ी में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चौकी स्थित हनुमान जी मंदिर से भगवान विश्वकर्मा का विमान प्रारंभ हुआ, जो पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों पर भगवान विश्वकर्मा की आरती कर पूजा-अर्चना की।
विमान यात्रा के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। चौकी प्रभारी अनुज अवस्थी के साथ संदीप कुमार, उमवीर सहित पुलिसकर्मी तैनात रहे।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान खिरिया भारन्जू संजय भौडेले, ऋषि तिवारी सहित विश्वकर्मा समाज के लोगों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि की कामना की।









