महरौनी, ललितपुर।

अखंड ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम नैनवारा निवासी पं रामेश्वर प्रसाद दुबे (सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी) के ज्येष्ठ पुत्र एवं विनोद दुबे, श्री प्रकाश दुबे (नन्ने महाराज) के आदरणीय बड़ेभाई व छोटू दुबे के पूज्यनीय पिताजी एवं निशु दुबे पत्रकार के ताऊ जी पं अशोक दुबे (संग्रह अमीन) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी विप्रजनों ने दिवंगत आत्माओं की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल देने की कामना भी की गई।
इस अवसर पर शोक सभा में बुंदेलखंड सचिव पं. लक्ष्मी पटेरिया, मंडल सचिव राम बाबू दूबे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत चोवे , ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी राहुल शुक्ला, ब्लॉक संयोजक आशीष राजोरिया, राजेंद्र सुडेले ब्लॉक उपाध्यक्ष , बृजेश भोडेले ब्लॉक कोषाध्यक्ष , ब्लॉक मीडिया प्रभारी ऋषि तिवारी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं विप्रजन उपस्थित रहे।









