विश्वकर्मा जयंती पर पावर हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र, मशीनों-उपकरणों का हुआ विधिवत पूजन

महरौनी,ललितपुर।

भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पावर हाउस परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई तथा पावर हाउस में स्थापित मशीनों, विद्युत उपकरणों एवं कार्य में उपयोग होने वाले संसाधनों का विधि-विधान से पूजन किया गया।

धार्मिक क्रियाएं पं. देवेंद्र तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराईं। मशीनों एवं उपकरणों पर तिलक, अक्षत व पुष्प अर्पित कर आरती की गई। कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से कार्यस्थल पर सुख-शांति, सुरक्षा, संस्थान की उन्नति एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था की कामना की।

इस अवसर पर पं. देवेंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, तकनीक एवं सृजन का देवता माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती हमें अपने कार्य के प्रति निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देती है।

कार्यक्रम में एसडीओ मनोज कुमार, जेई हर प्रसाद, अनिल सिंह, अजय राजा, मामू, सुनील, बृजभान, रामू, आलोक, केके, देवेंद्र पटेल, रामकुमार, राममिलन, शीतल, शिशुपाल, गौरव दुबे, कुलदीप सोनी, विनीत टीजीटू, जयपाल सिंह, अनिल सिंह, अरविंद सिंह गौर एवं विजय सहित विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं तकनीकी स्टाफ मौजूद रहा। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य