*मड़ावरा, ललितपुर।* सम्राट सेना के जिला अध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा (आरके) . के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी मड़ावरा को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर गली-मोहल्ले में भगवान गणेश की झांकियां स्थापित हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से शाम 7 बजे से 9 बजे के बीच जब आरती का समय होता है, उसी समय बिजली काट दी जाती है।
जिससे भक्तों, महिलाओं और बच्चों को आरती-पूजा में भारी परेशानी हो रही है।
सम्राट सेना ने मांग की है कि गणेश उत्सव खत्म होने तक शाम 7 से 9 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
इस पर एसडीएम ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में समाजसेवी भागीरथ कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, उमाशंकर, वंदे भारत न्यूज से नीलेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।









