क्रोध के समान आत्मा का कोई दूसरा शत्रु नहीं- मुनि विशद सागर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु आराधना

ललितपुर। क्षमा का अभाव क्रोध है, पर कहा यह जाता है कि क्रोध का अभाव क्षमा।क्रोध आत्मा की एक ऐसी कमजोरी है जिसके कारण उसका विवेक समाप्त हो जाता है भले बुरे की पहिचान नहीं रहती। जिसपर क्रोध आता है, क्रोधी उसे भला बुरा कहने लगता है क्रोध के समान आत्मा कोई दूसरा शत्रु नहीं है।

 

उक्त विचार जैन पार्श्वनाथ दि० जैन अटा मंदिर में पर्यूषण पर्व पर आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के प्रमावक शिष्य मुनि विशद सागर महाराज ने व्यक्त करते हुए कहा जीवन में क्षमा का भाव रखो सभी के प्रति कमी कोई वैर नहीं होगा। उन्होने कहा ग्रहस्थ का धर्म स्वयं के हाथ में है वही दशलक्षण है। यह हमारी जिन्दगी है इनके साथ जो जिए वही धर्म है जो अभाव में जीते हैं वह स्वभाव में वदलें। संसार में कर्म जैसा चलाते हैं हम चलते हैं। प्रत्येक जीव अपने कर्मों के अनुसार फल भोगता है हमारे हाथ में कुछ भी नहीं है कर्म जो कराएगा कर्म जैसा कराएगा वैसा ही जिएगे।क्रोध एक आग है जो सबको जलाती है चिंगारी उठाती है और दिल को ठेस पहुंचाती है। दुश्मन के सामने क्रोध कर ले और अपनों के सामने राग यह आवक की परिणति है। धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलन श्रेष्ठीजनों एवं मंगलाचरण मनोज जैन बबीना द्वारा किया गया। धर्मसमा में सुषमा जैन, मेधा जैन एवं रिचा जैन, आरूश जैन ने तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया जबकि अर्घ समर्पण का पुन्यार्जन महेन्द्र सर्राफ परिवार द्वारा किया गया गया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन ने किया।

 

प्रातःकाल वाहुवलि भगवान की वेदिका पर प्रभु अभिषेक के उपरान्त मुनि शिव सागर महाराज द्वारा शान्तिधारा का पुर्याजन किया गया इस दौरान उन्होने धर्मसभा में श्रावकों को जीवन में क्षमा की महत्ता बताई और कहा क्षमा धारण करने से ही जीवन में शान्ति की अनुभूत्ति मिलती है। मध्यान्ह में मुनि श्री विशद सागर महाराज ने तत्वार्थ सूत्र के अध्याय को विस्तार पूर्वक श्रावकों को समझाया।

 

पर्यूषण पर्व पर जैन धर्मालु प्रातःकाल जैन मंदिरों में पूजन अर्चन विधान और श्री जी के अभिषेक शान्तिधारा कर श्रावक पुण्यार्जन कर रहे हैं। नगर के अभिनंदनोदय तीर्थ, जैन बडा मंदिर, जैन नया मंदिर, वहुवलि नगर, आदिनाथ मंदिर नईवस्ती, पार्श्वनाथ समोवशरण मंदिर, चन्द्रप्रभु मंदिर डोडाघाट, शान्तिनगर मंदिर गांधीनगर, इलाइट जैन मंदिर, आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन जैन मंदिर, पार्श्वनाथ कालौनी जैन मंदिर, ज्ञानोदय नगर जैन मंदिर में इन दिनों धर्म की अपूर्व धर्मप्रभावना हो रही है। सायंकाल जैन मंदिरों में प्रभु आरती एवं सांस्कृतिक कार्यकमों के माध्यम से श्रावक लाभांवित हो रहे हैं। जैन नया मंदिर पाठशाला परिवार द्वारा धार्मिक प्रतियोगिता भाग्य और पुरूषार्थ विषयक हुई जिसमें बच्चों ने वडचढ़कर हिस्सा लिया।

 

पर्यूषण पर्व पर जैन मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की संयोजना में अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, मंदिर प्रबंधक अजय जैन गंगचारी, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, धार्मिक सयोजक प्रतीक इमलया, राकेश जैन , अमित सराफ, मनोज जैन बबीना, मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, पवन जैन डा० डीके जैन, राजकुमार सुनील सराफ, सुवेन्दु जैन जितेन्द्र जैन वैद्य, विकास सौरई, अभय जैन, राजेन्द्र सराफ, वीरचंद सराफ, प्रमोद जैन पाय, संजय ककडारी, अमित जैन गारमेंट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य