मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा का पाठ साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

महरौनी, ललितपुर।

मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन एवं कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह एवं बाल श्रम के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर देते हुए फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखते हुए बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के उपाय भी बताए।

पुलिस ने बताया कि आपात स्थिति में 112, महिला संबंधी शिकायत के लिए 1090/181, बच्चों की सहायता के लिए 1098 तथा साइबर अपराध के लिए 1930 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य