बकायेदारों पर बिजली विभाग की सख्ती, डोर-टू-डोर चेकिंग से मचा हड़कंप

बिल जमा कराने के साथ भुगतान न करने वालों के काटे कनेक्शन

 

महरौनी, ललितपुर।

विद्युत बिल के लंबे समय से बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने शनिवार को मुख्य बाजार क्षेत्र में सघन डोर-टू-डोर चेकिंग एवं वसूली अभियान चलाया। एसडीओ मनोज कुमार एवं जेई हरप्रसाद के नेतृत्व में विभागीय टीमों ने घरों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर विद्युत कनेक्शन, मीटर एवं बकाया बिलों की जांच की।

अभियान के दौरान टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं से मौके पर ही बकाया बिल जमा करने की अपील की, जिसके बाद कई उपभोक्ताओं ने तत्काल भुगतान कर दिया। वहीं, बकाया राशि जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन नियमानुसार विच्छेदित कर दिए गए।

उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल जमा करने की अपील की, ताकि कनेक्शन विच्छेदन जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।

अभियान में अनिल सिंह, अजय राजा, मामू, सुनील, बृजभान, रामू, केके, देवेंद्र पटेल, रामकुमार, राममिलन, शीतल सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य