पचौड़ा विद्यालय में बच्चों को मिली पठन-पाठन सामग्री, बीईओ ने किया शैक्षिक निरीक्षण

महरौनी, ललितपुर।

ग्राम पंचायत पचौड़ा स्थित कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को शिक्षा एवं विद्यार्थियों के प्रोत्साहन से जुड़ी दो महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित हुईं। पं. विश्वनाथ शर्मा न्यास के तत्वावधान में क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा के प्रतिनिधी पाठक जी एवं पूर्व लेखा कार्यालय प्रभारी जगदीश पाराशर ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तर किया तथा बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की। सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए पं. विश्वनाथ शर्मा न्यास, सांसद प्रतिनिधि पाठक जी एवं श्री जगदीश पाराशर के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं, इसी दिन विकासखंड महरौनी की खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीतू वर्मा ने विद्यालय का शैक्षिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक परिवेश का अवलोकन करते हुए शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली और अपने महत्वपूर्ण अनुभव एवं सुझाव साझा किए। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आगामी रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय परिवार की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीतू वर्मा को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने उनके मार्गदर्शन में आगामी रणनीति को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने का आश्वासन दिया।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य