श्री रामयश कीर्तन मंडली के तत्वाधान में 5 अक्टूबर से श्री सुन्दरकांड पाठ के साथ रामलीला महोत्सव 2026 का शुभारंभ

20 अक्टूबर को रावण वध व श्रीराम राज्याभिषेक के साथ होगा समापन

 

महरौनी, ललितपुर।

श्री रामयश कीर्तन मंडली महरौनी की आवश्यक बैठक रामलीला श्रृंगार भवन में मंडली के संरक्षक पं. बाबूलाल नायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी रामलीला महोत्सव-2026 की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं पात्र चयन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष रामलीला महोत्सव का आयोजन 5 से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अक्टूबर को श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके उपरांत 6 अक्टूबर को सतीमोह की लीला के साथ रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। प्रतिदिन रामलीला का मंचन रात्रि 8 बजे से होगा। वहीं 20 अक्टूबर को रावण वध एवं श्रीराम राज्याभिषेक की भव्य लीला के साथ महोत्सव का समापन होगा।

बैठक के दौरान इस वर्ष विभिन्न प्रमुख पात्रों के अभिनय के लिए नए कलाकारों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी चयनित पात्रों को नियमित रिहर्सल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए, ताकि लीला मंचन को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाया जा सके। मंडली के सदस्यों से रामलीला महोत्सव की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की गई।

बैठक का संचालन मंडली के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘पत्रकार’ ने किया। अंत में मंडली अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजावत ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में पं. बाबूलाल नायक, रामेश्वर प्रसाद रिछारिया, श्याम स्वरूप पालीवाल, रामेश्वर सोनी, कुलदीप खरे एडवोकेट, संजय पांडेय भारत, विजय दुबे, मुकेश नायक, अनिल शर्मा, महेंद्र सिंह सिकरवार, सुरेश श्रीवास्तव, भगवत भौंडेले, रजनीश रिछारिया, अभय दुबे, सूर्यकांत त्रिपाठी, शैलेन्द्र नायक पत्रकार, शंकर सिंह, हृदेश गोस्वामी, संजय शुक्ला, नितिन शास्त्री, सौरभ राजा, अमित नायक, आनंद त्रिपाठी पत्रकार, अनिल सिलोनिया, रोहित रिछारिया, विवेक प्रकाश सोनी, जितेन्द्र पालीवाल, राजू सेन, सूर्या नायक, प्रखर मिश्रा, दिनेश राय, महिपाल सिंह निप्पी राजा, राजू पेंटर, नितिंजय सिंह सिसौदिया, विनोद कुशवाहा, सुरेंद्र तिवारी, पवन तिवारी, ऋषि तिवारी पत्रकार, देवांश तिवारी, अमन तिवारी, सत्येन्द्र भर्ता, हर्ष तिवारी, राजबहादुर खरे, अखिलेश सोनी, ओमकार सिंह, विवेक तिवारी, आदर्श उदैनिया, रूद्रांश भौंडेले, अनुज भोंडेले, अथर्व चतुर्वेदी, आयुष्मान चतुर्वेदी, डुग्गू गोस्वामी, कृष खटीक, विक्रम राय, देव पालीवाल, डब्बू तिवारी, कृष्णा कौशिक, भैरों, हल्के सेन सहित मंडली के कलाकार, पदाधिकारी एवं सहयोगी मौजूद रहे।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य