ललितपुर। नवसृजन अभियान के अंतर्गत वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही ऐतिहासिक ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ बाइक यात्रा का जनपद ललितपुर में भव्य आगमन होने जा रहा है। जो कि चौवीस सितंबर को बानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी एवं पच्चीस सितम्बर को राजघाट के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रस्थान करेगी ।इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रान्तीय सदस्य रुद्र मिश्रा ने कहा कि इस यात्रा को लेकर स्थानीय प्रबुद्ध जनों, युवाओं और राष्ट्रभक्तों में भारी उत्साह देखा जा है ।यह बाइक यात्रा ललितपुर जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी अंचलों से होते हुए गुजरेगी। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि यह यात्रा

निर्धारित रूट के मुताबिक, बानपुर, बार, तालबेहट, जखौरा, राजघाट और बडेरा होते हुए आगे बढ़ेगी। इन सभी मुख्य पड़ावों पर यात्रा का स्थानीय नागरिकों और अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा व ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नवसृजन की भावना का संचार करना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करना है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जनसंवाद करने के पश्चात, यह बाइक यात्रा राजघाट और बडेरा के रास्ते पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक नगर चंदेरी के लिए प्रस्थान करेगी।
जिला संयोजक ध्रुव सिंह सिसौदिया ने कहा कि अभियान के स्थानीय समन्वयकों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग से इस यात्रा में सम्मिलित होने और राष्ट्रचेतना के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर रुद्र मिश्र प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा, सदर विधायक राम रतन कुशवाहा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा, क्षेत्रीय सदस्य बंशीधर श्रीवास,यात्रा संयोजक ध्रुव सिंह, सह-संयोजक दीपक पारासर, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, हरेंद्र राजा, राम कुमार कुशवाहा, मनोज खटीक, भागीरथ बरुआ, , सुरेंद्र रजक करमरा, रविंद्र परमार, पार्थ चौबे, वैभव गुप्ता, राहुल साहू, अंचल साहू, नमन राजपूत, राम प्रताप बुंदेला, सुधांशु शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे









