एकादशी पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में चढ़ाया 21 किलो का विशाल घंटा

गाजे-बाजे के साथ निकली धर्मयात्रा, प्रमुख देवालयों में माथा टेककर बघेल परिवार ने चढ़ाई धर्मध्वजा,

 

महरौनी,ललितपुर।

पावन एकादशी तिथि के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मीनारायण जी मंदिर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। पंडा पुरा निवासी जाहिर सिंह, राघवेन्द्र सिंह (लाला), अरुण सिंह, वरुण सिंह, अंशुल सिंह, गजेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र सिंह, अक्षय सिंह सहित समस्त बघेल परिवार के सौभाग्य से मंदिर के मुख्य द्वार पर विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ 21 किलो का विशाल घंटा चढ़ाया गया।

घंटा चढ़ाने से पूर्व बघेल परिवार के निज निवास से गाजे-बाजे के साथ भव्य धर्मयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा नगर के प्रमुख देवालयों श्री गणेश मंदिर, किले के श्री हनुमान मंदिर एवं बड़ी महामाई मंदिर लोहागढ़, श्री बगिया वाले हनुमान मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक माथा टेककर धर्मध्वजा चढ़ाई और विधिवत पूजा-अर्चना की।

इसके उपरांत श्रद्धालु श्री लक्ष्मीनारायण जी मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मंदिर के मुख्य द्वार पर 21 किलो का विशाल घंटा स्थापित किया गया। घंटा स्थापित होते ही मंदिर परिसर भक्तिमय जयघोष से गूंज उठा।

इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय बुन्देली भजन मंडली ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को और अधिक आनंदमय एवं भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर भाव-विभोर होकर प्रभु का स्मरण किया।

बघेल परिवार ने प्रभु श्री लक्ष्मीनारायण से समस्त नगरवासियों एवं भक्तजनों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि भगवान सभी भक्तों पर अपनी कृपादृष्टि सदैव बनाए रखें।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य