ललितपुर। दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि प्रबंध समिति की एक शोक सभा में ग्राम वरधुवां निवासी समाजसेवी अमित कुमार आशीष जैन की पूजनीय माताजी एवं कोमल चंद जैन अहमदाबाद, सीए सुमत कुमार जैन झांसी की बहन धर्मश्रेष्ठी अनंतवती जैन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने उनके आदर्श जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पारस प्रभु से कामना की। इस मौके पर पं. विनोद कुमार शास्त्री, क्षेत्र अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, मंत्री जयकुमार जैन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद जैन, उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा, संयुक्त मंत्री विकास भंडारी, उपमंत्री आकाश चौधरी, ऑडीटर पंकज भंडारी अजय जैन, उत्तमचंद, विजय कुमार, आनंद जैन, संदीप जैन, संतोष कुमार, सुदर्शन जैन, सिंघई अभय कुमार, जयकुमार जैन, सुरेश सिंघई, आशीष जैन, अनिल कुमार, अटल जैन, दानाशाह, धर्मेंद्र कुमार, आदेश जैन, प्रदीप कुमार, सोनल जैन, सनत कुमार, अनिल चौधरी, डॉ. महेंद्र, देवेंद्र बसार, कमलेश सिर्सी, प्रीतेश पवैया, अभिषेक मिठया, शैलेन्द्र जैन, सौरभ कड़ेसरा, अमित जैन पिंटू, जितेंद्र सिंघई, अभिषेक जैन, वीरेंद्र कुमार, सुनील जैन, अरविन्द कुमार, अचिन जैन, ऋषभ कुमार, गौरव जैन आदि ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि समर्पित की। वहीं भारतीय जैन मिलन एवं अहिंसा सेवा संगठन ने धर्मश्रेष्ठी अनंतवती जैन के निधन पर श्रद्धांजलि समर्पित की।










