मड़ावरा। क्षेत्र के एक युवा ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) में चयनित होकर मड़ावरा का गौरव बढ़ाया है। कस्बा निवासी राहुल लोधी पुत्र जगदीश लोधी ने 06 मार्च 2026 को ज्वाइनिंग के बाद जोधपुर में छह माह की कठिन प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी की और अब प्रशिक्षण पूरा कर अपने क्षेत्र लौटा है।

जवान ने अपनी पढ़ाई स्वयं अध्ययन के माध्यम से पूरी की और सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल किया। उसका जीवन संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल रहा है। परिवार की परिस्थितियों के बीच उसने कभी हिम्मत नहीं छोड़ी और सरकारी सेवा में जाने का सपना पूरा किया। कस्बा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोगों द्वारा बैंड बाजों से अगवाई कर फूल मालाओं से स्वागत कर जुलूस निकाला कर गांव गली मोहल्लों में स्वागत शृंखला चलती रही। महिलाओं ने कलश लेकर आरती कर मान बढ़ाया।परिवार में दो भाई हैं और वह छोटा बेटा है। बेटे के BSF में चयन और प्रशिक्षण पूरा कर वापस लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने जवान को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









