ललितपुर : कचनौदा कलां श्री श्री 1008 वर महादेव जी महाराज कचनौदा कलां के तत्वावधान में आयोजित दही मटकी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दही मटकी फोड़ने के लिए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव पिरामिड बनाकर मटकी तक पहुंचने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम स्थल पर काफी भीड़ नजर आई और महिलाओं, बच्चों तथा युवाओं ने भी आयोजन का आनंद लिया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल के बीच पूरा परिसर उत्सवमय दिखाई दिया। आयोजन से ग्रामीणों में आपसी भाईचारे और सामाजिक सहभागिता की भावना को भी बल मिला।
स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसे पारंपरिक आयोजनों से क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को भी अपनी लोक-संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। जिसमें यह कार्यक्रम ग्राम का कचनोंदा कलां की युवा सम्राट सेना समिति के सभी सदस्यों के द्वारा आयोजित किया गया ओर सभी ग्राम वासियों के सहयोग ओर उपस्थिति से संपन्न हुआ









