मड़ावरा : पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णनका जन्म दिवस एवं अध्यापक दिवस को सी वी रमन एजुकेशन एकेडेमी मे उत्साह पूर्वक मनाया गया| समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबन्धक श्री पुष्पेंद्र सिंह यादव एवं श्री सुमित विश्वास द्वारा माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अध्यापकों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जीवन एवं वक्तित्व पर प्रकाश डाला गया ।


प्रधानाचार्य श्री महेंद साहू ने छात्रों को उनके जीवन परिचय के बारे में बताया और उनके बताए रास्तों पर चलने की अपील की। उन्होने बताया कि शिक्षक का हमारे जीवन में सर्वोच्च स्थान है। अच्छे शिक्षक के गुणों को बताते हुए उन्होंने को बताया कि शिक्षक ही वह सीढ़ी है जो मंजिल तक पहुंचने में छात्रों को सहायता करती है। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।विद्यालय के अध्यापकों मे रिशिता , नेहा, अखिलेश तोमर, अंजलि निरंजन,शिवानी, मधुबाला, राजा यादव , रागिनी ,पूजा झा, प्रगति, अर्चिता, अर्पिता ममता पंथ , इशू नायक, ऋषिता खरे एवं स्टाफ में श्री सोनी,साहब यादव, अमित, हरपाल, नीलेश, आदि उपस्थित रहे।









