ब्राह्मण महा मंडल की शोक सभा में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवारों के प्रति जताई संवेदना

महरौनी, ललितपुर।

ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में ब्राह्मण महा मंडल महरौनी द्वारा संगठन अध्यक्ष रामविलास कटारे की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में धवारी निवासी पं विनोद मिश्रा, लक्ष्मीनारायण मिश्रा के पूज्यनीय पिताजी पं महादेव मिश्रा के आकस्मिक निधन पर एवं महरौनी युवा ब्राह्मण महा मंडल के कोषाध्यक्ष पं पियूष शुक्ला की पूज्यनीय चाची जी व पं कैलाश नारायण शुक्ला ऋषि की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन शुक्ला के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी विप्रजनों ने दिवंगत आत्माओं की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल देने की कामना भी की गई।

सभा में दिवंगतों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने उनके सामाजिक एवं पारिवारिक योगदान को स्मरण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की।

इस अवसर पर श्रीप्रकाश दीक्षित, रामविलास कटारे, जगदीश पंडा, कमलेश पंडा, रामकुमार नायक, ब्रजेश रिछारिया, पुष्पेंद्र पटेरिया, शैलेन्द्र नायक, अजय पाण्डेय, अभिनव तिवारी, विनोद मिश्रा, लक्ष्मीनारायण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य