महरौनी की रेशमा का वर्ग-3 शिक्षक पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

महरौनी (ललितपुर)।

तहसील महरौनी अंतर्गत शेख का कुआं निवासी रेशमा का मध्यप्रदेश में वर्ग-3 शिक्षिका के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

रेशमा पूर्व में स्वर्गीय रविन्द्रनन्दन बड़ोनिया महाविद्यालय में बीएलएड पाठ्यक्रम की छात्रा रही हैं।

रेशमा की इस उपलब्धि पर स्वर्गीय रविन्द्रनन्दन बड़ोनिया ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक दुष्यन्त बड़ोनिया एवं प्राचार्य डॉ. के.के. सिंह सहित समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रबंधक दुष्यन्त बड़ोनिया ने महाविद्यालय में एक विशेष समारोह आयोजित कर रेशमा को सम्मानित करने की घोषणा की। रेशमा की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि माना जा रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य