सम्पूर्ण समाधान दिवस में 35 फरियादियों ने रखीं समस्याएं, दो का मौके पर निस्तारण

अधिकारियों ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश

 

महरौनी, ललितपुर।

तहसील महरौनी सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं उपजिलाधिकारी महरौनी मु. जासिम ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समयावधि में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अरविंद पांडेय, तहसीलदार श्रवण कुमार राठौर, नायब तहसीलदार आनंद लभानिया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कानूनगो, लेखपाल एवं राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य