विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बारिश भी नहीं डाल पाई भक्ति में खलल, धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव

मड़ावरा, ललितपुर। देशभर में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का उत्सव मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया। इसी क्रम में कस्बा मड़ावरा के प्राचीन श्री शाला जी मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में खलल नहीं डाल सकी।

 

रात्रि 12 बजते ही मंदिर परिसर ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा। प्रधान पुजारी पं. रामबाबू तिवारी गुड्डू महाराज एवं पं. रामजी तिवारी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ बाल कृष्ण का अभिषेक एवं पूजन किया। इसके पश्चात पं. रामबाबू तिवारी गुड्डू महाराज ने ‘स्वागतम् कृष्णा, स्वागतम् कृष्णा’ के जयघोष के साथ बाल कृष्ण का स्वागत किया।

 

जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। रात्रि 8 बजे से कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के समय श्रद्धालु भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए।

 

जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से गुंजायमान रहा।

 

इस मौके पर रामबाबू तिवारी गुड्डू महाराज, रामजी तिवारी, अखिलेश वशिष्ठ, मिथलेश वागवान, मूरत सिंह, उमानंद पाठक, जगदीश यादव, राहुल झा, नवीन मिश्रा, गौरीशंकर तिवारी, अनुराग रावत, दीपक कुशवाहा, शिवम साहू, दीपक प्रजापति, सोनू नायक, लखन तिवारी, विष्णु सोनी, गुड्डू सोनी, मनोज सोनी, गोलू नायक, कृपाल सिंह, भरत सिंह एड., लाखन सिंह, भरत तिवारी, हल्के सेन, डालचंद्र सोनी, जयदेव तिवारी, वृजमोहन पंथ, किशन टेलर, भजन यादव, रामानंद पाठक, जमुना सेन, जुगल किशोर पटवा, रवि प्रजापति, जयराम झा, भरत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु मौजूद रहे।

coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य