सर्पदंश ने छीनी 26 वर्षीय मां की जिंदगी, तीन मासूम बच्चियों के सिर से उठा ममता का साया

महरौनी (ललितपुर)।

ग्राम भोंडी में सर्पदंश की घटना में 26 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे तीन मासूम बच्चियों को छोड़ गई, जिनके सिर से मां का साया उठ जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार ग्राम भोंडी निवासी आरती अहिरवार (26) पत्नी तेजराम अहिरवार घर में खाना बनाने के लिए टपरे में रखे कंडे उठाने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें तत्काल टीकमगढ़ जिला स्थित बगाज माता मंदिर ले गए, जहां झाड़-फूंक कराई गई। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन आरती को उपचार के लिए जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरती की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन मासूम बच्चियों ने अपनी मां को खो दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार मृतका के परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है, ऐसे में इस घटना ने परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा कर दिया है।

ग्रामीणों एवं परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए शासन की नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी सहायता मिलने से मासूम बच्चियों की परवरिश और परिवार के भरण-पोषण में कुछ सहारा मिल सकेगा।

coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य