ललितपुर-इन्टैक ललितपुर चैप्टर द्वारा इंडिया हैरिटेज क्विज 2026 सिटी राउण्ड का आयोजन राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ललितपुर में किया गया जिसमें 10 विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 12 प्रश्न राष्ट्रीय, 5 प्रश्न स्थानीय एवं 03 प्रश्न इन्टैक से संबन्धित पूछे गये थे तत्पश्चात 04 विजयी टीमों का ओरल राउण्ड कराया गया। इसमें विजयी प्रतिभागियों को लखनऊ प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा तथा लखनऊ से विजयी होने पर राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक प्रमाणपत्र एवं विजयी छात्रों को पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोनाली जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कहा कि इन्टैक विरासतों के संरक्षण में प्रति जागरूकता के साथ कार्य कर रहा है इससे देशभर में ललितपुर की धरोहरों एवं पर्यटन की विशेष पहचान बनी है तथा सैलानियों का आना निरन्तर बढ़ रहा है। एक दिन ललितपुर पर्यटन का हब बनेगा और युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर मिलेंगे। विशिष्ट अतिथि किरन वर्मा प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ललितपुर ने कहा कि ललितपुर में पर्यटन विकास की अपार संभावनायें हैं और इन्टैक इस दिशा में सजगता से कार्य कर रहा है।
इन्टैक संयोजक संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि इस क्विज का उददेश्य छात्रों में अपनी प्राचीन धरोहर, संस्कृति, पर्यटन एवं गौरवशाली इतिहास के प्रति युवा वर्ग में जागरूकता पैदा करना है। छात्रों ने जिस कुशलता से धरोहर से संबन्धित प्रश्नों के उत्तर दिये हैं उसे देखकर लगता है कि छात्र अपनी विरासत के प्रति और सजग हो रहे हैं। जाने माने कलाविद ओ०पी० बिरथरे ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से न केवल युवाओं की जानकारी बढती है बल्कि इनकी अभिरूची भी इस दिशा में बढती है तथा उनमें जीतने की लालसा पैदा होती है। हमारा प्रयास है कि छात्र अपने बुन्देली वैभव, कला, संस्कृति और संस्कारों को जाने तथा समझें।

प्रतियोगिता में एस.डी.एस. इण्टर कॉलेज की आर्यन मिश्रा और अक्षय मिश्रा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर पी०एम० श्री केन्द्रीय विद्यालय ललितपुर की वैष्णवी यादव व आन्या खरे की टीम, तृतीय स्थान पर पी०एम० श्री केन्द्रीय विद्यालय की अंशी चौधरी व यशवीर सिंह की टीम रही।
प्रतियोगिता में पी०एम० श्री केन्द्रीय विद्यालय, मॉर्डन पब्लिक स्कूल, ए.वी. एम. इण्टर कॉलेज, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज, पी०एन० इण्टर कॉलेज, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, एस.डी.एस. इण्टर कॉलेज, श्री वर्णी जैन इण्टर कॉलेज, रावर कन्या इण्टर कॉलेज के छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने ज्ञान का परचम लहराया।
कार्यक्रम में प्रेरणा शर्मा, शिवानी सक्सेना, नूपुर श्रीवास्तव, वन्दना, करूणेश, स्वाती, नेहा, प्रसून सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, सैयदा अजीजा फातिमा, ऋचा सक्सेना, ऋचा सिंह, सपना, नेहा गोस्वामी, हरीसिंह, पूनम विश्वकर्मा, सुनील कुमार राय, बाहुबलि जैन, सुनील कुमार जोशी, संदीप साहू आदि का विशेष सहयोग रहा। इन्टैक के सहसंयोजक रजनीश चड्ढा ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार जताया तथा कहा कि इन्टैक ऐसी प्रतियोगितायें आगे भी आयोजित करता रहेगा।

coming soon








