सदस्य, पिछड़ा वर्ग आयोग ने जन चौपाल से फरियादियों की सुनी पीड़ा, अफसरों को मौके पर दिये निर्देश

ललितपुर/जखौरा। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के मान्नीय सदस्य श्री कुलदीप शर्मा जी द्वारा विकासखण्ड जखौरा के ग्राम खुरा में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मान्नीय सदस्य द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्वावस्था पेंशन, निश्राश्रित महिला पेंशन योजना, दिव्यंाग पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, शौचालय निर्माण, प्राथमित स्वास्थ्य केन्द्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आंगनबाड़ी केन्द्र सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामवासियों से विस्तृत चर्चा की गयी।

जन चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी जखौरा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी कृषि, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम खुरा, सहायक स्थास्थ्य अधिकारी, पर्यवेक्षक स्वास्थ्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान ग्रामवासियों द्वारा ग्राम में एक अन्त्येष्टि स्थल तथा सड़क निर्माण की मांग की गयी। इस पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा आवश्वासन दिया गया कि बरसात के पश्चात् अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा।

मान्नीय सदस्य श्री कुलदीप शर्मा जी ने चौपाल में कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं आवास जैसी मूलभूत आवश्यकताएं प्रत्येक नागरिक तक पहुॅचनी चाहिए। जिसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकासकी सुविधाएॅं पहुॅचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जनचौपाल में ग्रामवासियों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं को रखा तथा सरकार की जनहितैषी योजनाओं की सराहना की।

चौपाल के अंत में मान्नीय सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिये।

coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य