महरौनी (ललितपुर)।

अपराध एवं 8अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर एवं दो अवैध जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो. मुस्ताक अहमद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविंद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना महरौनी पुलिस द्वारा वांछित वारंटियों एवं अभियुक्तों की तलाश तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने 31 अगस्त 2026 की रात करीब 10:25 बजे पुराने बंद पड़े शिवराज ढाबे के पास, ग्राम छिल्ला थाना महरौनी क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकुल अहिरवार पुत्र लालाराम, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम छिल्ला, थाना महरौनी, जनपद ललितपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा दो अवैध जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध थाना महरौनी में मु.अ.सं. 367/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, चौकी प्रभारी खितवास थाना महरौनी, उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह, कांस्टेबल कुलदीप कुमार तथा कांस्टेबल पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।

coming soon








