भीड़ में बिछड़ा दो वर्षीय मासूम, महरौनी पुलिस ने सकुशल मां की गोद में पहुंचाया

रक्षाबंधन की चहल-पहल के बीच रोते मिले दिव्यांश को पुलिस ने माइक से कराया ऐलान

 

महरौनी, ललितपुर।

रक्षाबंधन पर्व की चहल-पहल के बीच इंदिरा चौराहा पर परिवार से बिछड़े दो वर्षीय मासूम दिव्यांश को महरौनी पुलिस की सतर्कता से सकुशल उसकी मां की गोद मिल गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़ा मलहरा, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) निवासी रागिनी सपेरा पत्नी मानसिंह अपने दो वर्षीय पुत्र दिव्यांश के साथ रक्षाबंधन मनाने ग्राम पचौड़ा स्थित अपने भाई मेहुल सपेरा के घर आई थीं। इसी दौरान इंदिरा चौराहा के पास भीड़ में दिव्यांश अचानक उनसे बिछड़ गया और रोने लगा।

कस्बे में गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह राजावत और धर्मेंद्र पांडे की नजर रोते हुए मासूम पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया और नगर पंचायत के माइक से उसके परिजनों की तलाश के लिए अनाउंसमेंट कराया। इसके बाद बच्चे को सकुशल कोतवाली पहुंचाकर थाना प्रभारी राजा दिनेश सिंह को सूचना दी गई।

अनाउंसमेंट और स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर मासूम की मां रागिनी सपेरा कोतवाली पहुंचीं। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दिव्यांश को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को अपनी गोद में पाकर मां की आंखें खुशी से छलक उठीं और उन्होंने महरौनी पुलिस का हृदय से आभार जताया।

coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य