कुंजान घाट के रिपटा पर उफनती जामनी नदी, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीर

तेज बहाव के बीच रोजाना आवागमन को मजबूर हजारों ग्रामीण, ग्रामीणों ने कुंजान घाट पर शीघ्र पुल निर्माण की उठाई मांग

 

महरौनी, ललितपुर।

महरौनी तहसील क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं महरौनी–नाराहट मुख्य मार्ग स्थित कुंजान घाट पर जामनी नदी के रिपटा के ऊपर तेज वेग से पानी बहने के कारण राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके बावजूद प्रतिदिन हजारों ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से आवागमन करने को मजबूर हैं।

बारिश के कारण जमनी नदी का जलस्तर बढ़ने से कुंजान घाट के रिपटा पर तेज धार बह रही है। ऐसे में राहगीरों के लिए रिपटा पार करना किसी खतरे से कम नहीं है। तेज बहाव के बीच ग्रामीणों के गुजरने के दृश्य कभी भी गंभीर हादसे की आशंका को जन्म दे रहे हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी जोखिम उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कुंजान घाट पर पुल न होने के कारण बारिश के मौसम में आवागमन की समस्या हर वर्ष गंभीर हो जाती है। नदी में पानी बढ़ने पर रिपटा जलमग्न हो जाता है और कई बार आवागमन बाधित होने की स्थिति बन जाती है। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

क्षेत्रीय ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से कुंजान घाट पर जमनी नदी के ऊपर शीघ्र ही मजबूत एवं स्थायी पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार न करनी पड़े और महरौनी-नाराहट मार्ग पर आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो सके।

coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य