*हावड़ा, 30 अगस्त 2026: हावड़ा के विवेक विहार (बंगवासी) में विराजमान परम पूज्य आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महामुनिराज ससंघ के पावन चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन भव्य ‘जगत शांति प्रदायक 1008 श्री शांतिनाथ विधान’ का आयोजन बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया जा रहा है।*


*प्रतिदिन प्रातःकाल की शुरुआत भगवान जिनेंद्र देव के मंगल अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं विधान से होती है। आज भाद्रपद माह के प्रथम रविवार के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से अभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात देव-शास्त्र-गुरु की पूजा, सोलह कारण पूजा एवं भव्य 1008 श्री शांतिनाथ विधान संपन्न किया।*
*इस अवसर पर हावड़ा एवं बृहतर कोलकाता से पधारे बड़ी संख्या में साधर्मी बंधुओं ने आचार्य श्री ससंघ का दर्शन कर उनके पावन प्रवचन का अमृतपान किया। अपने संबोधन में आचार्य श्री ने भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने एवं जीवन में शांति व संयम अपनाने की प्रेरणा दी।*
*आज के प्रातःकालीन धार्मिक कार्यक्रमों में उत्तर हावड़ा (डबसन रोड) से आए ‘पूजा प्रक्षाल ग्रुप’ के सदस्यों ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना एवं विधान में हिस्सा लिया।*
*कार्यक्रम के दौरान श्री सुजीत जैन (सोनू भैया) ने स्थानीय जैन समाज एवं सभी पदाधिकारियों का इतनी सुंदर,भव्य और व्यवस्थित व्यवस्था के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।*
*प्रातःकालीन सत्र के समापन पर आयोजकों एवं स्थानीय जैन समाज ने पधारे हुये सभी अतिथियों,श्रद्धालुओं एवं धर्मानुरागियों बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया*









