*जिनेश कुमार जैन बने दिगंबर जैन युवा महासभा के जिला अध्यक्ष* *मोनिका जैन को महिला शाखा अध्यक्ष की जिम्मेदारी* *प्रतिभावान जैन युवाओं को मिलेगा नया मंच*

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में दिगंबर जैन युवा महासभा राजस्थान प्रदेश की जयपुर जिला कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विकेश मेहता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जिनेश कुमार जैन को जिला अध्यक्ष तथा मोनिका जैन को महिला शाखा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही गौरव जैन को जिला महामंत्री एवं श्वेता जैन को महिला शाखा महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। दिगंबर जैन युवा महासभा के प्रमुख सुशील शाह ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलों में कार्यकारिणियों का गठन किया जा रहा है। संगठन का उद्देश्य प्रतिभावान जैन युवाओं एवं महिलाओं को आगे लाना तथा उन्हें समाजसेवा, साधु सेवा एवं सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि महासभा द्वारा देशभर में लगभग 600 जिलों एवं जैन बाहुल्य कस्बों में कार्यकारिणियों का गठन कर युवा प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान किया जाएगा।

जयपुर जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति पर दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल, पवन गोधा, शरद कासलीवाल, सुमित जैन, रितु जैन सहित अनेक समाजबंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने श्री दिगंबर जैन मंदिर, विवेक विहार, जयपुर में विराजमान परम पूज्य आर्यिका 105 सुवज्ञमति माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

चातुर्मास कमेटी के मुख्य संयोजक नरेश जैन मेड़ता एवं भागचंद पाटनी ने बताया कि मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, महिला मंडल की अध्यक्ष सरल बगड़ा, पदमचंद सोगानी, पंकज रारा धर्मचंद जैन , राजमती देवी पाटनी , बिना छाबड़ा, मीना कासलीवाल द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया। श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि के उपाध्यक्ष एवं अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने दिगम्बर जैन महासभा की युवा एवं महिला शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य