गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

ललितपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

 

थाना बार में दर्ज मु0अ0सं0 18/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त नीलेश दुबे उर्फ नीलू (35 वर्ष), पुत्र रमेश दुबे, निवासी ग्राम नौगवां, थाना शाहगढ़, जनपद सागर (मध्य प्रदेश) को पुलिस टीम ने 26 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।

 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास।

 

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध थाना बार और थाना तालबेहट में चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। इनमें थाना बार के मु0अ0सं0 154/24 व 155/24 में धारा 331(4)/305 बीएनएस, थाना तालबेहट के मु0अ0सं0 143/24 में धारा 457/380/411 भादवि तथा थाना बार का गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा मु0अ0सं0 18/2026 शामिल है।

 

पुलिस टीम

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश चन्द्र मिश्रा, थाना बार तथा उपनिरीक्षक मान सिंह मय पुलिस टीम शामिल रही।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य