जश्न-ए-विलादत में गूंजे नबी की शान में नारे, निकला भव्य जुलूस-ए-मुहम्मदी

महरौनी (ललितपुर)।

हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मीलादुन्नबी का पर्व नगर में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। नगर में घरों, मस्जिदों, मदरसों और मजारों को आकर्षक रोशनी एवं हरे परचम से सजाया गया। मंगलवार रात मंजपुरा में महफिल-ए-मीलाद का आयोजन हुआ, जिसमें बाहर से आए मौलानाओं ने पैगम्बर साहब के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।

बुधवार सुबह जामा मस्जिद से मदरसा नुरूल इस्लामियां के बच्चों ने परचम कुशाई जुलूस निकाला। शाम करीब पांच बजे टपरियन मस्जिद की मदार-ए-पाक कमेटी के नेतृत्व में मुख्य जुलूस शुरू हुआ। आशिक-ए-रसूल कमेटी मड़ावरा रोड, शेर-ए-हुसैन कमेटी पुराना सौजना रोड, मुजाहिद-ए-मिल्लत कमेटी मंजपुरा, गुलाम-ए-रसूल कमेटी तालाबपुरा एवं नौजवान कमेटी महरौनी सहित विभिन्न कमेटियों के लोग बैंड-बाजों, घोड़ों और हरे झंडों के साथ शामिल हुए।

जुलूस मदरसा नुरूल इस्लामियां से मंडी रोड, ललितपुर रोड, सिविल लाइन, इंदिरा चौराहा, मुख्य बाजार, माता मंदिर एवं रामलीला मैदान होते हुए मदरसा इस्लामियां पहुंचकर सम्पन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर, मीठा व शर्बत वितरित कर जुलूस का स्वागत किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ोनिया ने भी जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। जुलूस में आकर्षक अखाड़ा प्रदर्शन एवं आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

समापन पर जामा मस्जिद के पास मीलाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें पैगम्बर साहब की शिक्षाओं पर चलने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की गई।

पूरे जुलूस के दौरान उपजिलाधिकारी मु जासिम, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ोनिया सहित समस्त पार्षद एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

जुलूस को सफल बनाने में मकसूद अली मौलबी, रहबर अली, सरफराज अली एड., मोहम्मद खां एड., समद खान एड., इमाम राईन, जावेद पठान, मुहब्बत अली रिजबी, उमर पठान, साबिर अली, इकबाल मंसूरी, नसीम मंसूरी, जावेद अख्तर, अनवर रजा, सैफ अली, आमिर पठान, बसीम खान, इरशाद मंसूरी, इरशाद अली एड., साबिर राईन, बाकिर अली, खुर्शीद अली, नईम रजा, फैजान अली, इम्तियाज खां, आबिद अली, सोहिल अली, गफूर अली, जाविद अली, कय्यूम अली भाईजान सहित अनेक समाजसेवियों एवं नागरिकों का सहयोग रहा।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य