त्योहारों के मद्देनजर आबकारी विभाग ने चलाया अवैध शराब के विरुद्ध अभियान

आज जनपद ललितपुर की आबकारी विभाग की टीम द्वारा जिलाधिकारी महोदय ललितपुर एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री के रोकथाम हेतु सदर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित ढाबों,परचून की दुकानों और पान की दुकानों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान कोई अवैध मादक वस्तु बरामद नहीं हुई। साथ ही सरकारी देशी शराब की दुकान नई बस्ती की भी चेकिंग करते हुए विक्रेताओं को पोश मशीन से स्कैन कर शराब के बिक्री करने के सख्त निर्देश दिए गए साथ ही अवैध शराब, अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत अन्य शराब की दुकानों पर भी टेस्ट परचेजिंग कराई गई। निरीक्षण के दौरान दुकान में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया । सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान न करने की चेतावनी दी गई और मदिरा सरकारी शराब की दुकानों से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नज़र रखने हेतु क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य