ललितपुर। सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन में सावन माह के समापन पर बुधवार को शहर में भगवान भोलेनाथ की भव्य विदाई यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरे नगर को शिवमय बना दिया। भक्तजन ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। इसके पूर्व श्रद्धालुओं द्धारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण व महारूद्राभिषेक किया गया। महारूद्राभिषेक प्रधान यजमान सवा पांच करोड़ मुख्य यजमान हरिशंकर साहू ने किया। कार्यक्रम के समापन पर देश के विभिन्न राज्यों से आये चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्देश्वर गिरी महाराज, महामण्डलेश्वर चैतन्यपूरी जी महाराज, पूज्य दण्डी स्वामी श्री राधारमण दास जी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी आदित्यानांद जी महाराज, महामण्डलेश्वर रामेश्वरदास जी महाराज, महंत स्वामी हरीशपुरी जी महाराज, महंत स्वामी विवेक भारती जी महाराज, महंत विज्ञानांनद सरस्वती जी महाराज, कथा व्यास चन्द्रभूषण पाठक, महंत बलराम पुरी जी, महंत सर्वानंद, महंत विज्ञानानंद जी महाराज, जगदगुरू कृष्णगिरी जी महाराज, महंत सर्वानंद जी महाराज व गौरव भारती जी आदि संतगण उपस्थित रहे।

अपरान्ह 5 बजे भोले की विदाई यात्रा का प्रारंभ वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन के साथ प्रारंभ हुई हुआ। विदाई यात्रा का शुभारंभ अनंतविभूषित चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने विधि-विधान से पूजन कर किया। विदाई यात्रा के प्रारंभ में भक्तगण धर्मध्वज लेकर चल रहें थे। इसके पीछे बैण्ड मधुर भजनों की छटा बिखरते हुए चल रहें थे। मधुर भजनों की धुनों पर भक्तजन जमकर थिरक रहें। ढोल की ढापो से भोले बाबा को अद्वितीय सलामी दी जा रहीं थीं। बुन्देलखण्ड की सैरा पार्टी, ढपला रमतूला, वीरागंना अखाड़ा शोभायात्रा में उत्साह के रंग भर रहें थें। भोले को विदाई देने के लिए माता.बहनें थाली में भगवान के पार्थिव स्वरूप को लेकर चल रहीं थीं। समस्त महामंडलेश्वर धर्मरथ पर सवार थे। भोले की विदाई यात्रा चंडी मंदिर धाम से प्रारंभ होकर स्टेशन, कृष्णा टॉकीज, वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, सदर कांटा, घंटाघर, सावरकर चौक पहुंची। जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने थाल सजाकर भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी, जबकि युवाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद सुम्मेरा तालाब पर यात्रा का समापन हुआ। जहां भगवान भोलेनाथ की महाआरती के पश्चात उन्हें विदाई देते हुए नम आंखो से विसर्जनद्ध किया गया। यात्रा के समापन पर शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। आयोजकों ने बताया कि पूरे सावन माह में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका समापन भोले की विदाई यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुनः इसी उत्साह के साथ बाबा के स्वागत का संकल्प लिया। यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
इस दौरान अनंतश्रीविभूषित महामंडलेश्वर चंडीपीठाधीश्वराचार्य स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने कहा कि आज सनातन धर्म को एक सूत्र में पिरोने के लिए सत्संग अति आवश्यक हैं। ऐसे धार्मिक व सत्संग के आयोजन से हम अपनी परम्पराओं व रीति-रिवाज से परिचय होते हैं। हमारी सोच सकारात्मक होतीं हैं। हमारी युवा पीढ़ी संस्कारवान होतीं हैं। सकारात्मक सोच व संस्कारों से राष्ट्रए समाज एवं व्यक्ति का उत्थान होता हैं। अतः सत्संग का आयोजन सर्वथा श्रेयष्कर हैं। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, अजय तिवारी नीलू, विजय जैन कल्लू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनाली जैन, अनूप मोदी, गौ-सेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय राहुल शुक्ला, भाजपा नेता चन्द्रशेखर पंथ, उप सभापति श्रीकांत कुशवाहा, मनीष अग्रवाल, गजेन्द्र राजा बुन्देला, डा. अनूप श्रीवास्तव, अश्विनी पुरोहित, शत्रुधन यादव, विहिप संगठन मंत्री अमन त्रिपाठी, प्रचारक योगेश जी, अवध बिहारी उपाध्याय, पार्षद मनमोहन चौबे, दिनेश पाठक, राकेश श्रीवास्तव, भगत सिंह राठौर,कमलेश गोस्वामी, बृजमोहन संज्ञा, विवेक जैन, रामकृपाल गुप्ता, गणेश शर्मा, संतोष साहू, गिरीश खरे, गिरीश शर्मा, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, शांतनु पुरोहित, लखन यादव, संतोष साहू, प्रदीप शर्मा, मनीष कुमार दुबेलक्ष्मीनारायण, संजीव खरे, राकेश कुशवाहा रामेश्वर तिवारी, पवन राठौर, राहुल शर्मा, चन्द्रभान पाठक, महेन्द्र साहू आदि उपस्थित रहे। यात्रा समापन के दौरान यात्रा संयोजक राजू यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बाक्स
जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत
सवां पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन की विदाई यात्रा का विभिन्न स्थलों पर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती एवं हनुमान जी की झांसी आकर्षण का केन्द्र रही। यात्रा संयोजक सुरेन्द्र यादव उर्फ राजू यादव ने सभी संतो, ब्रहम्मणों एवं माताओं-बहनों का स्वागत किया।









