नाराहट ललितपुर : जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन व जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार व जिला विज्ञान समन्वयक राहुल जैन के निर्देशन में जनपद में चल रही विज्ञान बस आज ग्रामीण अंचल स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज नाराहट में पहुंची जहां छात्र-छात्राओं व शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला ,

आईआईटी कानपुर द्वारा निर्मित व विज्ञान व प्रौद्योगिकी लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विज्ञान बस का अवलोकन स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज नाराहट सहित श्री छत्रसाल जिला परिषद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाराहट, सरस्वती विद्या मंदिर नाराहट, स्वामी विवेकानंद किंडर वर्ल्ड स्कूल नाराहट, पूर्व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाराहट, संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोंगरा खुर्द, पटेल ग्रामोत्थान बालिका इंटर कॉलेज बनयाना के 540 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने किया,
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक उमाकांत मिश्र ने कहा कि विज्ञान बस के आगमन से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विज्ञान को केवल पुस्तकिए ज्ञान के रूप में न देखकर उसे प्रयोग एवं गतिविधियों के माध्यम से समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है , विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार के विज्ञान प्रसार कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी व प्रेरणादाई बताया उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जिज्ञासा तर्कशीलता एवं नवाचार की भावना विकसित करना तथा उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीन प्रयोगों से परिचित कराना है जिला विज्ञान क्लब ललितपुर द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रमों को जनपद के विभिन्न विद्यालयों तक पहुंचाने का जो प्रयास किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है, इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव पुरोहित, राहुल पटेल, विज्ञान प्रवक्ता संजीव कुशवाहा , रूपेन्द्र परिहार, हरिसेवक नामदेव , ऋषि पांडे, मुकेश तिवारी बनयाना, पुरुषोत्तम गोस्वामी , आलोक त्यागी ,अनिल यादव, सोनू राज, माधव राजपूत, विवेक श्रीवास, इंदु तिवारी, शिवानी बुन्देला, कामना, प्रतिभा, दीक्षा , आदि मौजूद रहे









