रक्षाबंधन पर्व के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय ललितपुर के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा तालबेहट स्थित नेहा सेल्स एजेंसी के यहां छापामार कार्यवाही कर वहां भंडारित छप्पन भोग ब्रांड बेसन का नमूना संग्रहित कर 88 किलोग्राम बेसन सीज़ किया गया। खाद्य कारोबारकरता के पास उक्त खाद्य सामग्री का बिल/ इनवॉइस नहीं पाया गया। इसके अलावा प्रिया स्वीट्स तालबेहट से खोया और आइसक्रीम का नमूना संग्रहित किया गया। जांचोपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य -II विनोद कुमार शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस एस निरंजन और नागेंद्र कुमार पटेल सम्मिलित रहे।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य