रक्षाबंधन व बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने के निर्देश

महरौनी, ललितपुर।

आगामी रक्षाबंधन एवं बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर निर्भय चंद्र ने की। इस दौरान नायब तहसीलदार आनंद लाभानिया एवं कस्बा इंचार्ज रामकृपाल सिंह की मौजूदगी में पर्वों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इंस्पेक्टर निर्भय चंद्र ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।

नायब तहसीलदार आनंद लाभानिया ने कहा कि प्रशासन की ओर से पर्वों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाने की अपील की।

बैठक में पार्षद जाकिर अली, अनिल शर्मा, उदयभान सिंह, निलेश श्रीवास्तव, दीपक तिवारी मोना, हाजी मुहम्मद हारून, इलियास खां, हमीद खां, मुनीर बख्श, बहीद खां, सुवराती, सलामत खां, शाहिद रजा, बरकत राइन, रसीद खां, फरीद खां, जमील खां, राज अहमद खां सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से कस्बा इंचार्ज रामकृपाल सिंह, एसएसआई महेश चंद्र, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र पांडेय, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र राजावत सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य