लोधी महासभा ने श्रद्धापूर्वक मनाई बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि

महरौनी, ललितपुर।
नगर महरौनी के बानपुर रोड स्थित मुन्नालाल राजपूत के आवास परिसर में अखिल भारतीय लोधी महासभा इकाई ललितपुर के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाज के वरिष्ठ नेता स्व. कल्याण सिंह लोधी ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सामाजिक लोगों द्वारा बाबू जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, जागरूकता और एकजुटता को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि बाबू कल्याण सिंह का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में लोधी महासभा जिलाध्यक्ष शिक्षक भरत सिंह लोधी, जोधन सिंह लोधी, मुन्नालाल राजपूत, धनीराम सिंह राजपूत करौंदा, देशराज सिंह, फूल सिंह, सुमेर सिंह, कुंजन सिंह, निर्मल सिंह भोंति, डॉ. नरेंद्र सिंह, राजेश गंधर्व, यशवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, लाल सिंह, कृपाल सिंह, मुलायम सिंह सहित नगर एवं क्षेत्र के दर्जनों सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भरत सिंह लोधी ने किया, जबकि मुन्नालाल राजपूत ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Jio TV channel no 1167

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य